आमने-सामने टकराई दो बाइकें,छह घायल
पीलीभीत, मई 15 -- बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे पतरसिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में नवजात सहित छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बीसलपुर क्षेत्र के दुबे मोहल्ला निवासी रामू पुत्र राजू और रामबाबू पुत्र श्याम स्वरूप कचहरी से लौटकर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पुरैना निवासी ओमवीर, उनकी पत्नी मंजू देवी, भतीजी शिवी और एक नवजात बालक सवार थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामू और ओमवीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.