प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर राजगढ़ के पास निर्माण कार्य के लिए किए गए डायवर्जन पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान करने वाले गोंडा और अमेठी के श्रद्धालुओं की कार आमने-सामने टकरा गई। इसमें दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई और उनमें बैठे नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। गोंडा के चेतपुर निवासी 45 वर्षीय कपिल देव सिंह, अपनी पत्नी नीलम, पुत्र वागीश, बहू और एक अन्य के साथ कार से वसंत पंचमी पर गंगा स्नान के लिए संगमनगरी प्रयागराज गए थे। स्नान करने के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर देहात कोतवाली के राजगढ़ के पास डायवर्जन पर उनकी कार सामने से आई एक अन्य कार से टकरा गई। इसमें अमेठी के गौरीगंज इबादउल्ला नगर के विजय कुमार चौरसिया भटगांव गौरीगंज के सत्येंद्र मिश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.