आमने-सामने टकराईं दो रोडवेज बसें, तीन यात्री गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज(फर्रुखाबाद), संवाददाता। कायमगंज-एटा मार्ग पर रविवार को दो रोडवेज बसों के बीच सीधी भिड़ंत में चीख-पुकार मच गई। बाईपास बेरिया मोड़ तिराहा के समीप हुई इस टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक चालक की हालत नाजुक होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। एटा डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बेरिया मोड़ तिराहा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दिल्ली-फर्रुखाबाद डिपो की बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और भीतर बैठी सवारियों में कोहराम मच गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े। लोगों ने बसों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.