कौशाम्बी, मार्च 5 -- एयरपोर्ट थाने के खटांगी गांव के समीप बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। धूमनगंज थाने के सुलेम सराय बाजार निवासी ऋषि पुत्र भाईलाल अपने साथी भोला पुत्र मनोज पटेल और गुड्डू के साथ होली खेलने के लिए बुधवार को खटांगी गांव में एक रिश्तेदार के घर गए थे। तीनों एक ही बाइक से आए थे। होली खेलने के बाद वे वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान खटांगी गांव से कुछ दूरी पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर गौसपुर कटहुला गांव के दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.