आमने-सामने की भिड़ंत में युवक गंभीर, धनबाद रेफर
जामताड़ा, मई 14 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के समीप गुरुवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसरना गांव निवासी डोमन मंडल का पुत्र लक्ष्मी मंडल (करीब 25 वर्ष) बाइक से अपनी बहन के घर नारायणपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव जा रहा था। इसी दौरान नावाडीह गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।दुर्घटना में लक्ष्मी मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.