आमने-सामने की बाइक टक्कर में महिला की मौत
सहरसा, जुलाई 9 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बैजनाथपुर-सोनवर्षा मुख्य मार्ग पर डुमरा चौक के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी तीन वर्षीय पुत्री घायल हो गई। मृतका की पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के रामपुर इटहरा निवासी श्यामल साह की 40 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि ममता देवी अपने पति श्यामल साह और तीन वर्षीय पुत्री फुलो कुमारी के साथ बाइक से ससुराल रामपुर इटहरा से खगड़िया जिले के बैलदौर थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके माली गांव जा रही थीं। इसी दौरान डुमरा चौक के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: सड़क हादसों में मां बेटा सहित तीन की मौत हादसे में ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी पुत्री भी जख्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.