बिजनौर, मार्च 9 -- नजीबाबाद। एनएच 74 हाईवे पर भागूवाला में पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक मैजिक व स्कूटी की आमने सामने की टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजीबाबाद अस्पताल पहुंचाया गया है। सोमवार को हरिद्वार की ओर से आ रही एक मैजिक ने नजीबाबाद दिशा से आ रही स्कूटी में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सुमित नेगी पुत्र भरत सिंह नेगी उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी मजगांव थाना सतकुली स्कूटी से हरिद्वार जा रहे थे। मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला में पंजाब नेशनल बैंक के सामने हरिद्वार से नजीबाबाद दिशा में आ रहे लोड मैजिक ने स्कूटी में सामने से टक्कर मार दी। स्कूटी सवार मैजिक से टकराकर नीचे गिर गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारकर मैजिक का चालक फरार हो गया। घायल को नजीबाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.