नई दिल्ली, जुलाई 9 -- भारतीय मार्केट में आज ही लॉन्च हुई नई एसयूवी 'निसान टेक्टॉन' (Nissan Tekton) ने सेफ्टी के मामले में बड़ा मुकाम हासिल किया है। भारत एनकैप (BNCAP) के क्रैश टेस्ट में इस कार को पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। क्रैश टेस्ट के आंकड़ों की बात करें तो एडल्ट सेफ्टी के लिए इस कार ने 32 में से 30.49 का शानदार स्कोर किया है। इसमें सामने से होने वाली टक्कर में कार को 16 में से 14.49 नंबर मिले। वहीं, साइड से होने वाली टक्कर में कार ने 16 में से 16 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया। जबकि चाइल्ड सेफ्टी के मामले में इसने 49 में से 45 का मजबूत स्कोर बनाया। भारतीय मार्केट में निसान टेक्टॉन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है। यह भी पढ़ें- क्रेटा-सेल्टोस से टकराने लॉन्च हुई यह SUV, कीमत Rs.10.49 लाखगजब के हैं सेफ्टी फीचर्...