संवाददाता, अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गांव लाईखेड़ा में एक संकरी गली में दो बारातें आमने-सामने आ गईं। रास्ता बदलने को लेकर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस मारपीट में बारातियों समेत दूल्हों को भी चोट लगी। बाद में एक दूल्हे के पिता ने दूसरे पक्ष के एक दर्जन लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के गांव लाई खेड़ा में विगत 20 अप्रैल को मुकेश बाल्मीकि के घर बारात भुता के पाऊनगला गांव से आई थी। बैंड बाजा के साथ गांव की गलियों में बारात घूम रही थी। उसी समय गांव में सुरेन्द्र सिंह के घर बदायूं के हजरतगंज थाना अंतर्गत गांव दियूचरी से आई बारात भी गलियों में बैंड ब...