चाईबासा, जुलाई 8 -- जगन्नाथपुर संवाददाता। जगन्नाथपुर प्रखंड के सोनापोसी स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतर्गत आमजोरा गांव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार रात नाइट ब्लड सर्वे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान का संचालन प्रभारी शेर बहादुर सिंह की देखरेख में किया गया, जबकि तकनीकी एवं क्षेत्रीय सहयोग पिरामल फाउंडेशन की टीम ने प्रदान किया। सर्वे के दौरान गांव में दो स्थानों पर रक्त संग्रहण केंद्र स्थापित किए गए। स्वास्थ्यकर्मियों की दो टीमों ने घर-घर जाकर तथा निर्धारित केंद्रों पर ग्रामीणों के रक्त के नमूने एकत्र किए। ग्रामीणों ने अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और जांच कार्य में पूरा सहयोग दिया। अभियान में अमित कुमार, शिवराज, सुनील कुमार सोरेन, अभिनाश सिंकू, जयंत जगन्नाथ एवं सहिया सरिता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ...