आमजोरा गांव में नाइट ब्लड सर्वे आयोजित, मलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली गति
चाईबासा, जुलाई 7 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर प्रखंड के सोनापोसी स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतर्गत आमजोरा गांव में मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत नाइट ब्लड सर्वे सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रभारी शेर बहादुर सिंह की मौजूदगी में चले अभियान में पिरामल फाउंडेशन की टीम ने तकनीकी सहयोग दिया। गांव में दो रक्त संग्रहण केंद्र बनाए गए, जहां टीमों ने घर-घर जाकर और केंद्रों पर ग्रामीणों के रक्त नमूने लिए। ग्रामीणों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान में अमित कुमार, शिवराज, सुनील कुमार सोरेन, अभिनाश सिंकू, जयंत जगन्नाथ, सहिया सरिता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पिरामल फाउंडेशन के गोविंद दास ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे का उद्देश्य मलेरिया के छिपे मामलों की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.