हमीरपुर, अप्रैल 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने शुक्रवार को थाना चिकासी व थाना जरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्षों व पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने थाना चिकासी पहुंचकर सबसे पहले कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, मलखाना, मैस व थाना परिसर का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों और अभिलेखों की गहन जांच करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।उन्होंने मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा। महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क को और अधिक...