गोड्डा, जून 19 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने परिवहन विभाग, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि सड़क संकेतक, चेतावनी बोर्ड, ...