पिथौरागढ़, मार्च 25 -- गंगोलीहाट। नगर के तहसील परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। सिविल जज रजनीश मोहन की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के दौरान उन्होंने आमजन को वनों के संरक्षण व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वनों की भूमिका की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह ने वनों के महत्व को समझाते हुए पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने की अपील की। यहां सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी, बार काउंसिल के सदस्य राजन सिंह मेहरा,अधिवक्ता जेएस महरा, जेएस देउपा, मनोज सिंह रावल, विजय पंत, कमल उप्रेती, संजय कुमार पाठक, राजेन्द्र सिंह ऐर, प्रद्युमन सिंह टोलिया, मनोज कुमार भट्ट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.