पिथौरागढ़, मार्च 17 -- पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय जोशी, उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी ने संस्थान में उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण कानूनों व सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों व हेल्पलाइन नम्बर, साइबर अपराध से बचाव के उपाय सहित सड़क सुरक्षा नियमों की भी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...