पिथौरागढ़, जनवरी 22 -- पिथौरागढ़। जौलजीबी पुलिस ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के सहयोग से लोगों को जागरूकत किया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने बैंक में आए खाताधारकों व स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से सचेत रहने को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के दुष्परिणाम, ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी व सोशल मीडिया फ्रॉड के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर उसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व नजदीकी पुलिस थाने में देने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.