बगहा, फरवरी 1 -- बगहा, हमारे संवाददाता। एसडीपीओ रामनगर रागिनी कुमारी के नेतृत्व में चिउटहां थाना क्षेत्र के पंचायत भवन बैरागी सोनवर्षा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रागनी कुमारी ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुझावों व शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। आम लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ाना और उनकी शिकायतों का त्वरित निष्पादन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.