लखनऊ, जनवरी 28 -- मलिहाबाद, संवाददाता। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को माल रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित रहकर जन समस्याओं को दूर कराने की अपील की। शिवपाल यादव ने कहा कि आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनकी पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। आमजन की समस्याओं को दूर कराने के लिये सपा कार्यकर्ता संगठित रहकर प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान मोनू कनौजिया, सीएल वर्मा, राजबाला रावत, राजेश सविता, संतोष यादव, इन्द्रभूषण यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.