आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें अधिकारी : धामी
रुद्रपुर, जून 25 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार शाम दो दिवसीय भ्रमण पर खटीमा पहुंचे। हेलीपैड और लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में उन्होंने आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और लोगों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, काशीपुर मेयर दीपक बाली, खटीमा पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.