फरीदाबाद, अगस्त 21 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। विद्यालयी शिक्षा, पशुपालन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने राज्य स्तरीय समाधान प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी प्रत्येक लंबित प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा करें। बैठक में प्रदेशभर के उपायुक्तों के साथ समाधान प्रकोष्ठ से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। पलवल से अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी प्रधान सचिव ने कहा कि समाधान प्रकोष्ठ का उद्देश्य ...