आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन हमारी प्राथमिकता: बीडीओ
पाकुड़, मई 8 -- उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, पाकुड़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, लिट्टीपाड़ा परिसर में जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आम जनता एवं लाभुकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्राप्त आवेदनों को स्वीकार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी संजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करना है। जन समाधान दिवस के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शीघ्र कार्रवाई एवं निष्पादन हेतु हस्तगत किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण, आवेदक एवं लाभुक अपनी-अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर उपस्थित हुए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.