आमगाछी गए किसान रामाशंकर को मारी ताबड़तोड़ सात गोलियां
सीतामढ़ी, मई 17 -- सीतामढ़ी। महिन्दवारा थाना क्षेत्र के नेउरी-सिरखिरिया पथ पर शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के गांवों में दहशत के साथ सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से हमलावरों ने घात लगाकर किसान रामाशंकर राय पर अंधाधुंध फायरिंग की, उससे साफ है कि वारदात को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया है। लोगों और पुलिस की मदद से घायल किसान को तुरंत एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल ओपी पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र सतीश यादव का बयान दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- एनकाउंटर में ढेर सरोज राय के पट्टीदार को गोलियों से भूना, सीतामढ़ी में दिनदहाड़े मर्डर से दहशत ग्रामीण हत्याकांड को जमीन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक रामाशंकर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.