बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं। अफसरों की लापरवाही की वजह से ग्राम पंचायत में कीचड़ और जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है और गांव में त्योहार पर साफ-सफाई की मांग की है। जिससे कीचड़ एवं जलभराव जैसी समस्या से निजात मिल सके। ग्रामीणों में जलभराव कीचड़ को लेकर आक्रोशित नजर आया है। सोमवार को ब्लाक जगत की ग्राम पंचायत आमगांव में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है। यह विरोध प्रदर्शन गांव में जलभराव व गंदगी को लेकर किया गया है। यहां गांव निवासी तारकेश्वर, प्रदीप, राहुल, सचिन ने नारेबाजी करते हुए शिकायती पत्र डीएम को भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि आमगांव से नवादा सुलरा मार्ग का बुरा हाल है। इस मार्ग पर कीचड़ व जलभराव की समस्या है। इसको लेकर ग्राम प्रधान को शिकायत कर चुके हैं लेकिन ग्राम प्...