सीतामढ़ी, मार्च 21 -- पुपरी। पुपरी में आंधी व बारिश से सारा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।आंधी बारिश से आम,लीची, गेहूं समेत दलहन के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी और बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। तेज आंधी के दौरान आम और लीची के मंजर का फूल समेत टिकोले झड़ गए। वहीं बारिश के कारण गेहूं की फसल खेत मे धराशयी हो गया। इसी के साथ खेत में गेहू के फसल का गिरना शुरू हो गया है। वहीं दलदल की फसलें खेसारी,मंसूर, अरहर के अलावे तिलहन में राई सरसो का फसल खेत मे पककर तैयार हो चुका था।अधिकांश किसान इसे कटाई करने में जुट गए थे परंतु अब बारिश के बाद कटाई बाधित होना तय हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.