पटना, मई 30 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें बेटी रोहिणी आचार्या ने रिसीव किया। अपने पिता से मिलते ही वह उनसे गले लग गईं। लालू अपनी बेटी के लिए घर से आम, लीची, लड्डू समेत अन्य चीजें लेकर पहुंचे। महीनों बाद अपने पिता से मिलने पर रोहिणी आचार्या भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आज उनके घर भगवान आए हैं। उनकी छोटी सी दुनिया में आज चारों धाम आए हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गए हैं। साल 2022 में सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। रोहिणी ने ही उन्हें किडनी दी थी। ऑपरेशन के बाद वह समय-समय पर वहां डॉक्टर के पास जाकर स्वास्थ्य जांच कराते हैं। लालू अभी सिंगापुर म...