आगरा, अप्रैल 21 -- सिढ़पुरा के एक व्यक्ति द्वारा दो साल पूर्व एक निजी फाइनेंस कंपनी में रखे गए सोने-चांदी के आभूषण बिचोलिए ने निकाल लिए। आरोप है कि, कुछ आभूषण गला दिये तो कुछ रखे बताए। अपने आभूषण को लेने के लिए बातचीतें चलीं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलते देख सिढ़पुरा के व्यक्ति ने पुलिस की डायल 112 पीआरपी को फोन कर दिया। जिसके बाद मामला कोतवाली में पहुंच गया। दोनों पक्ष अपनी अपनी बात बताने के लिए कोतवाली पहुंच गए। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं दिये जाने पर पुलिस तहरीर मिलने पर कार्यवाही की बात कह रही है। सिढ़पुरा के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि, दो साल दस महीने पहले एक निजी फाइनेंस कंपनी में आभूषण रखे थे। यह भी पढ़ें- करनपुर में अधिवक्ता के घर से 13 लाख के गहने चोरी अब जाकर पता लगाया तो जानकारी मिली कि, जो व्यक्ति साथ में आभूषण रखवाने के ...