बुलंदशहर, फरवरी 1 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती घर से आभूषण व नगदी लेकर लापता हो गई। युवती के भाई ने दो युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में उसने बताया कि उसकी बहन जिसकी उम्र करीब 16-17 वर्ष है, घर से अचानक गायब हो गयी। युवती के भाई ने आलम पुत्र शकील निवासी ग्राम रसूलपुर व मोहम्मद पुत्र मटरू निवासी नरूपूरा थाना अतरौली के खिलाफ उसकी बहन को ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में युवती के भाई ने बताया कि घर से जाते समय उसकी बहन सोने चांदी व नकदी भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने पुलिस से युवती की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...