मैनपुरी, मई 11 -- क्षेत्र के ग्राम बझेरा में रविवार रात चोरों ने एक घर से आभूषण व नकदी पार कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार रात ग्राम बझेरा निवासी इंद्र भूषण सिंह पुत्र मेहताब सिंह के मकान में चोर घुस गए। अलमारियों का ताला तोड़ चोरों ने सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। सोमवार सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागी पीड़ित की पत्नी सुमन को चोरी की जानकारी हुई। घर के पीछे का दरवाजा खुला देख कर वह दंग रह गई। कमरा में सेफ का ताला टूटा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- आभूषण व नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल का फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं चोरी की वारदात से हड़कंप है।

हिंदी ...