कौशाम्बी, मई 16 -- जनपद के सराफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा व एसपी सत्यनारायण प्रजापत गंभीर हो गए हैं। शनिवार को दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आभूषण कारोबारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी सुरक्षा, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासन के साथ आपसी समन्वय पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान सराफा व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन्हें अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी व्यापारियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम लगाने एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- देश की अर्थव्यवस्था को सुद...