आभूषण व्यवसायी से लूट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
चंदौली, मई 30 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के समीप बीते गुरुवार की देर शाम आभूषण कारोबारी सुजीत बिंद पर हुई फायरिंग और लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश तीन दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दबिश दे रही है। क्षेत्र के मनोहरपुर गांव निवासी सुजीत बिंद गोधना मोड़ स्थित अपनी सराफा की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर नगदी, आभूषण तथा मोबाइल लूटने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- आभूषण व्यवसायी से लूट के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी के हाथ में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने के बाद बदमाश मौके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.