कौशाम्बी, जून 27 -- जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित साईं धाम के समीप शनिवार रात बेखौफ बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी को तमंचे के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पिटाई भी की। पीड़ित भूतपूर्व सैनिक रहे हैं। सनसनीखेज वारदात का अनावरण करने के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है। टीमें देर रात तक बदमाशों की तलाश में छापामारी करती रहीं। लूट करीब नौ लाख के आसपास की बताई गई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़ेसर निवासी गणेश सोनी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं। समदा चौराहे पर उन्होंने सराफा की दुकान खोल रखी है। रोज की तरह शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। कचहरी मोड़ के पास साईं धाम के समीप एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा सटाते हुए पहले गणेश का मोबाइल छीना। इसके बाद उनका बैग भ...