आभूषण व्यवसायी लूट कांड में पुलिस कर रही है छापेमारी
समस्तीपुर, जून 11 -- हसनपुर। हसनपुर बाजार के आभूषण व्यवसायी रविन्द्र दास के साथ घटित लूट की घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। घटना की रात बुधवार को डीएसपी संजय सिन्हा ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर से काम कर रही है। जल्द ही पुलिस को कामयाबी हाथ लगेगी। दर्ज प्राथमिकी में व्यवसायी रविन्द्र दास ने कहा कि बुधवार की रात 8 बज कर 15 मिनट में शनि मंदिर के आगे गली में बाइक सवार अपराधियों ने घेर लिया। फायरिंग करते हुए हाथ से थैला छिन कर धकेल दिया। जिस वे गिर गये। फायरिंग की आवाज पर जुटे लोगों ने उठाया। थैला में 48 हजार 500 नगदी, तिजोरियां की चाभी सहित एक मोबाइल था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि घटनास्थल से खोखा बरामद की गई है। पुलिस अनुसंधान जारी है। छापेमारी की जा रही है। जल्द ही निष्कर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.