आभूषण व्यवसायी की हत्या में दो बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कच्ची-पक्की ओपी के माधोपुर सुस्ता में आभूषण व्यवसायी की हत्या मामले का एक माह बाद पुलिस ने खुलासा कर लिया। सकरा के चार शातिरों ने लूट के दौरान विरोध पर आभूषण व्यवसायी दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने सकरा थाने के सहदुल्लाहपुर निवासी प्रमोद कुमार उर्फ जटहा और सबहा निवासी मो. तमन्ने उर्फ आजाद को गिरफ्तार किया, जबकि केशोपुर निवासी मो. तुफैल और राहुल कुमार उर्फ मुर्गिया दिल्ली फरार हो गया। दिल्ली में दोनों की गिरफ्तारी के लिए ओपी प्रभारी अरविंद कुमार ने छापेमारी की, लेकिन भनक लगने के कारण दोनों ने ठिकाना बदल लिया। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि दोनों आरोपितों ने लूट के दौरान आभूषण व्यवसायी की हत्या की बात कबूल की है। सिटी एसपी ने बताया कि माधोपुर सुस्ता से सकरा तक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.