मोतिहारी, जनवरी 11 -- छौड़ादानो,निज संवाददाता। छौड़ादानो बड़ा बाजार से पश्चिम शनिवार की रात राधे कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान में बगल की छत से सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के आभूषण व नकदी की चोरी कर ली। उक्त दुकान महुआवा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव निवासी त्रिलोकी कुमार की है। दुकानदार के भाई अरुण कुमार ने बताया कि रविवार को पौने बारह बजे जब उनका भाई त्रिलोकी कुमार दुकान खोले तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ है। कीमती गहने व नकदी गायब है। दुकान में भीषण चोरी देख दुकानदार के होश उड़ गए। उसने तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। अधिक जानकारी के लिए डॉग स्क्वायड टीम भी बुलाने की बात चल रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.