देवघर, मई 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के चांदनाठाढ़ी मोड़ स्थित एक आभूषण दुकान में हुई लूट व फायरिंग मामले में दुकानदार बुद्धिनाथ साह के आवेदन पर चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सालो हेंब्रम के नेतृत्व मे अलग-अलग पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई । मंगलवार को भी आसपास के थाना क्षेत्रों की कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गयी। यह भी पढ़ें- शहर के शो-रुम के पास फायरिंग, दहशत पुलिस को आशंका है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी स्थानीय नेटवर्क की मदद से इलाके की रेकी कर ...