हाजीपुर, जनवरी 4 -- पातेपुर। संवाद सूत्र पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजार स्थित एक ज्वैलर्स दुकान में लगभग डेढ़ लाख रुपए के सोना चांदी की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में दुकानदार पप्पू कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान के पीछे का दरवाज़े का ताला काट कर चोरी कर ली गई है। चोरी की घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपए के सोना चांदी के साथ नगद रुपए की चोरी कर ली है। मौके पर पहुंचे पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.