मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के छाता बाजार रोड स्थित एक बंद आभूषण दुकान में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इससे पहले लाखों का सामान बर्बाद हो चुका था।स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकान पिछले कई दिनों से बंद थी। दुकान से अचानक धुआं निकलते देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए फायर बिग्रेड को सूचना दी। जिला सहायक अग्निशमन ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.