आभूषण झपटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह की दो महिलाएं समेत तीन गिरफ्तार
बस्ती, अगस्त 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले की मुंडेरवा पुलिस ने शिवमंदिरों में पूजा के बहाने आभूषण झपटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक काटी हुई सोने की चेन, लॉकेट और 2070 रुपया नकद बरामद किया गया है। पकड़ी गईं दोनों महिलाओं के खिलाफ गोरखपुर, रायबरेली, संतकबीरनगर और बस्ती के विभिन्न थानों मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गत तीन अगस्त को थानाक्षेत्र के बाबा बेहिलनाथ शिवमंदिर में पूजा के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन व लॉकेट झपट्टा मारकर छीन लिया गया था। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले थे। प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे थे। जिसकी मदद से आरोपितों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.