अंबेडकर नगर, मई 6 -- अम्बेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मुस्लिमपुर के उदयपुर निवासी सुदामा देवी पत्नी राम चरित्र पाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आभूषण चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में पीड़िता ने कहा है कि गत 25 अप्रैल की रात्रि में चोरों ने मकान का छज्जा तोड़ कर करीब 15 लाख के जेवरात, नगदी व कपड़े उठा ले गए थे। पीड़िता ने घटना की लिखित तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही चोरों का सुराग लगा सकी। घटना के दिन पीड़िता अपने बेटे के पास इलाज कराने गई थी। यह भी पढ़ें- आभूषण चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग घर पर कोई नहीं था। चोर दरवाजे का डबल लाक नहीं तोड़ पाए तो छज्जा तोड़ कर घर में घुस गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.