फरीदाबाद, जनवरी 29 -- नूंह। पिनंगवा कस्बे में 27 नवंबर को हुई करोड़ों रुपये की सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामलें में पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी कामयाबी हासिल की है । इस वारदात से जुड़े तीसरे आरोपी आर्य सिंह उर्फ भारत को नूंह पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि 27 नवंबर को नूंह जिले के पिनंगवा कस्बे में एक ज्वेलर्स की दुकान पर हथियारबंद बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान में घुसकर करोड़ों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। जिस पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर मामलें की गहन छानबीन की, शुरुआत में ही छह अलग-अलग टीम में गठित की गई थी। पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे कड़ी पूछताछ के दौरान तीसरे आरोपी का नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.