जौनपुर, फरवरी 28 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। गुजरात के सूरत शहर में आभूषण की दुकान से आभूषण चोरी करने के आरोपी को सूरत पुलिस और स्थानी पुलिस ने शुक्रवार को चतुर्भुजपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के जेवरात, डायमंड समेत नगदी बरामद हुआ है। सूरत शहर से आयी पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गयी है। घटना एक सप्ताह पहले की है। दोनो आरोपी क्षेत्र के गहली गांव निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, 21 फरवरी को सूरत के सिंगुलपुर की ब्लू बेला ज्वेलरी की दुकान से सोने, चांदी एवं डायमंड का सामान चोरी हो गया था। जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये से अधिक की है। चोरी के मामले में सूरत पुलिस स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस शुक्रवार को सूरत के कड़ोदरा थाना के उपनिरीक्षक डीजे सिसौदिया को लेकर बरसठी थाने पर उसकी तलाश में पहुंची। बरसठी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.