वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। लालपुर-पाण्डेयपुर थाने पुलिस ने सोमवार को आभूषण चोरी में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के मंगलसूत्र और पायल समेत अन्य जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पांडेयपुर चौराहे से काली माता मंदिर की ओर ऑटो से जाते वक्त साथ बैठी अज्ञात महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके पर्स से मंगलसूत्र और पायल निकाल लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पहड़िया मंडी स्थित पानी टंकी के पास से तीन महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी में एक मंगलसूत्र, चेन और पायल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित महिलाओं ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले बाजारों और ऑटो जैसे सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के पास बैठकर मौका पाते ही आभूषण चोरी कर लेती थीं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.