भदोही, मार्च 19 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार स्थित आभूषण की दुकान को चोरों ने मंगलवार की रात खंगाला। पड़ोसी के छत से दुकान में घुसे चोरों ने चार किलो चांदी की चोरी की। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उधर, तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौरी बाजार निवासी संजय उर्फ संजू सेठ की आभूषण की दुकान पुलिस चौकी के पास बाजार है। रोज की तरह मंगलवार की देर शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए। उधर, मौका पाकर चोर देर रात पड़ोसी के छत से चढ़कर उनकी दुकान की सीढ़ियों तक पहुंचे। सीढ़ी और दुकान का दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। चोरों ने दराज में रखी ढ़ाई किलो नई एवं डेढ़ किलो पुरानी चांदी पर हाथ साफ कर दिया।बुधवार की सुबह वह जब दुकान का शटर उठाते तो सन्न रहे गए। मामले से पुलिस को अवगत कराया। दुकानदार ने दावा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.