चंदौली, मई 28 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बे में बुधवार दोपहर एक आभूषण दुकान पर लूट का प्रयास उस समय विफल हो गया जब दुकान संचालक की पत्नी के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। सैदूपुर स्थित गोलू ज्वेलरी दुकान पर दोपहर के समय तीन बदमाश पहुंचे। उस समय दुकान पर गोलू सेठ की पत्नी पूजा वर्मा मौजूद थीं। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर दुकान में लूट का प्रयास किया। इसी दौरान पूजा वर्मा ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और कार...