मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जिउती भटेवरा गांव में बीती रात चोरों ने आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर सवा लाख नगदी समेत दस लाख के गहने पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायी को घटना की जानकारी हुई। चोरी की घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देहात कोतवाली के जिउती भटेवरा गांव निवासी अनिल कुमार बिंद की गांव में श्रेया ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। प्रतिदिन की तरह देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। देर रात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यह भी पढ़ें- दो मंदिरों में भीषण चोरी, डेढ़ लाख की संपत्ति ले उड़े चोर चोरों ने दुकान के अंदर रखे नगदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह अनिल जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर देखा तो सारा सामान बि...