बलिया, नवम्बर 16 -- रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। करीब 13 दिन पहले हुए आभूषण कारोबारी से लूट का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस वारदात में शामिल छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उनके पास से लूट के कुछ सामान, कट्टा-कारतूस और चाकू आदि बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। सिकन्दरपुर नगर पंचायत के डोमनपुरा निवासी अनिल वर्मा की कस्बा में आभूषण की दुकान है। रोज की तरह दो नवम्बर की शाम वह दुकान बंद कर ई-रिक्शा से पचखोरा जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कुकुरभुक्का के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया तथा हथियार के बल पर उनके पास मौजूद बैग आदि लूट लिया। केस दर्ज कर जांच करने में जुटी पुलिस ने शनिवार की रात झिंगुरी चट्टी नहर पुलिया के पास से सिकन्दरपुर नगर पंचायत के डोमनपुरा मोहल्ला निवासी आर्यन...