आभूषण कारोबारी से छिनतई का सुराग नहीं
गिरडीह, मार्च 2 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भरकट्टा ओपी अंतर्गत भलुआ में शनिवार शाम आभूषण कारोबारी से 3.40 लाख रुपए की छिनतई मामले में पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार पूरी रात एवं रविवार पूरे दिनभर पुलिस की टीम विभिन्न स्थानों पर पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही परंतु पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग पाया। पुलिस ने शनिवार देर रात ही भुक्तभोगी शिवशंकर सोनी का मोबाइल झाड़ी से जप्त किया था। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर शिवशंकर सोनी का मोबाइल छीन लिया था एवं 100 मीटर आगे झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने अबतक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है परंतु सरिया के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए ओपी में रखा गया है। पुलिस का दावा है कि उसने आभूषण कारोबारी को धमकी दी थी। उसकी मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है परं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.