महोबा, मई 1 -- चरखारी, संवाददाता। चोरों ने सोने चांदी के आभूषण सहित 70 हजार की नगदी पार कर दी। परिजन छत पर सोते रहे और चोर घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। सुबह परिजनों को जानकारी हो सकी। सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली के गांव इमिलियाडांग निवासी महेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अ्रप्रैल को परिजन छत पर सो रहे थे। रात्रि में चोर आए और कमरा का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण जिसमें सोने की बेंदी, नथनी, झुमकी, चेन, हार सहित चांदी के आभूषण और 70 हजार की नकदी पार कर दी। गर्मी के मौसम में चोरी की घटनाओं का सिलसिला तेज हो गया है। खाकी पिछले मामलों के खुलासा में जुटी है और नए मामले परेशानी बढ़ा रहे है। सुबह दरवाजा खुला मिलने पर देखा तोअलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस का...