आभूषण और नकदी चोरी में दो के खिलाफ मुकदमा
रामपुर, जून 10 -- टांडा। दो लाख सत्तर हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम लखमन नंगला निवासी शराफत अली का कहना है कि सात और आठ जून की रात में घर से दो लाख सत्तर हजार रुपये व घर में रखें सोने चांदी के आभूषण चोरी हो गए। शराफत अली को अपने ही गांव के शमशुल, रिजवान पर चोरी कर लिए जाने का शक है। शराफत अली ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.