फिरोजाबाद, मई 12 -- दक्षिण थाना पुलिस ने तीन माह पूर्व सूने मकान से नकदी सहित लाखों के आभूषण चुराने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर नकदी और लाखों के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चोर को जेल भेजा है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि करबला गली नंबर दो निवासी बृजेश कुमार 31 जनवरी को घर में तालाबंदी करके अपनी बहन के घर गृह प्रवेश में हाथरस गए थे। दूसरे दिन उनके घर का ताला टूटा हुआ था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार सुबह पांच बजे सूचना पर विशाल निवासी करबला गली नंबर 10 थाना दक्षिण को वाजिदपुर की ठार निर्माणधीन मैरिज होम के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो जोड़ी पायल, एक जंजीर, तीन अंगूठी, एक जोड़ी बाली, तीन जोड़ी बिछुवा और तीन हजार रुपये नकद, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.